कोल: यात्रियों की बस पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में विहिप ने अचल पर आतंकवाद का पुतला फूंका, पुलिस से नोकझोंक
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 जम्मू कश्मीर में यात्रियों की बस पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में विहिप का गुस्सा फूट पड़ा। हमले के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद ने अचल पर आतंकवाद का पुतला फुका और प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक भी हो गई।