कोल: क्वार्सी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को सर्किट हाउस के पास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jun 13, 2024 SSP संजीव सुमन के द्वारा अलीगढ़ में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। SSP द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्वार्सी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गौरव पुत्र विजयपाल सिंह निवासी देव सैनी को सर्किट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना क्वार्सी पुलिस टीम द्वारा जेल भेज दिया गया है।