सहारनपुर की थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने इस बार एक गरीब होजरी कारीगर को निशाना बनाते हुए खुद को डीआईजी और सीबीआई अधिकारी बताकर “डिजिटल गिरफ्तारी” का डर दिखाया। पीड़ित उस्मान अली, जो होजरी कारीगरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।