पिपरिया: पिपरिया थाना की पुलिस ने रामचंद्रपुर बहियार से एक देसी कट्टा एवं तीन कारतूस के साथ फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस ने रामचंद्रपुर बहियार से 1 देशी कट्टा एवं 3 कारतूस के साथ पिपरिया थाना कांड संख्या 42/19 मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने सोमवार पूर्वाहन 9:36 बजे प्रेस से साझा की गई जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस में रामचंद्रपुर तीन खुट्टीटोला के रहने वाले वाल्मीकि सिंह के पुत्र रामाज्ञा सिंह को गिरफ्तार किया है.