श्रीपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे भिन्न-भिन्न जगह पर कार्रवाई कर जहां 56 लीटर देशी व विदेशी शराब को बरामद किया है। वहीं तीन बाइक को जब्त कर लिया है। पहली कार्रवाई सवनहीं पट्टी रामपुर नहर पुल के पास वाहन जांच के दौरान की गई। जहां 40 लीटर देसी शराब के साथ तीन बाइक को जप्त किया गया। इस कार्रवाई में तस्कर भागने में सफल हो गए।