पानीपत: हरियाणा के कई इलाकों में छाया कोहरा, हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
हरियाणा में अब बढ़ती ठंड के बीच सुबह शाम के वक्त हल्का कोहरा भी छाने लगा है। प्रदेश मे अभी अभी रात्रि तापमान (न्यूनतम) 8 से 10 डिग्री के आसपास बना है। वहीं उतर से नमी वाली हवाएं चलने से धुंध देखी जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में 3 दिन बाद और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इससे रात का तापमान और गिर सकता है