बेलदौर: करुआमोड़ दोहरा हत्याकांड का एक और आरोपी धराया, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
करुआमोड़ दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदास निवासी नंदन महतो के पुत्र इंदल कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी इंदल पर आरोप है कि उसी ने मुख्य आरोपी को घटना के दिन करूआमोड़ छोड़ने आया हुआ था। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधान में यह मामला उजागर हुआ है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई