प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी से दुराचार का प्रयास
प्रतापगढ़ जनपद के एक गांव की किशोरी घर के बगल बाग में शौच करने के लिए गई थी कि वहां पर पहले से ही बैठे एक युवक ने दबोच कर उसको कुछ दूर पर नहर के किनारे उठा ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन दुराचार की कोशिश करने लगा। पीडित किशोरी ने हल्ला गुहार मचाया तो आसपास के लोग दौड़े तब तक आरोपी भाग निकला जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।