मल्हारगढ़: खेताखेड़ा-बांकली फंटे पर सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी अंकुश सक्सैना की मौत
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के खेताखेड़ा-बांकली फंटे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने लापरवाहीपूर्वक टू-व्हीलर को टक्कर मार दी,हादसे में मंदसौर निवासी अंकुश सक्सैना की मौत हो गई,जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे, लगातार तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सीतामऊ पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है,