बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे थाना क्षेत्र के गेंदलिया के पास रेण गांव के निकट अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया।