लोहारू: लोहारू रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध रूप से खड़े वाहनों के जमावड़े को जीआरपी और आरपीएफ ने हटवाया
लोहारू में रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने केे उद्देश्य से जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सांझा अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया है। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि आगे से अवैध रूप से पार्किंग की गई तो उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।