भरथना: बकेवर के सराय मिठ्ठे NH19 पर टायर फटने से पलटा लोडर, चालक सुरक्षित
बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिठ्ठे गांव के समाने NH19 पर मंगलवार देरशाम 5:30 बजे लोङर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक सचिन को मामूली चोटें आईं और वह बाल बाल बच गया। लोडर इटावा से इन्वर्टर कवर लेकर अछल्दा जा रहा था।