भरथना क्षेत्र के 23 वर्षीय सत्यम यादव की चित्तौड़गढ़, राजस्थान में कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सत्यम प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे और साथियों को कार से छोड़कर होटल लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि सत्यम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।करीबी मित्र शिवम् यादव ने बताया कि सत्यम मूल रूप से खितौरा के रहने वाले थे .