नर्मदापुरम: नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने समंस मुंशी एवं कोर्ट मुहर्रिर की ली बैठक
नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थानों में पदस्थ समंस मुंशी एवं कोर्ट मुह र्रिर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय एवं थानों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा ई-समंस की तामिली एवं ई-साक्ष्य एप के माध्यम से समयसीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।