सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी केसरिया मंडल मैदान में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।