बक्सर: महाशिवरात्रि के लिए बक्सर से ब्रह्मपुर ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक NH-922 की बाईं लेन में वाहनों का संचालन प्रतिबंधित
Buxar, Buxar | Feb 14, 2026 बक्सर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर रामरेखा घाट से गंगा जल लेकर पैदल बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन ने बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-922 के बाएं लेन में सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 14 फरवरी की संध्या 3 बजे से 15 फरवरी की संध्या 5 बजे तक रहेगा।