हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयता क्रम जारी, किसानों को मिलेगी पर्याप्त मात्रा में सिंचाई पानी
हनुमानगढ़ में जल संसाधन भाखड़ा सिधमुख रेगुलेशन खंड ने भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयता कर्म जारी कर दिया है। यह वरीयता क्रम 14 जून से 22 जून तक प्रभावी रहेगा। विभाग ने बताया कि प्रत्येक नहर 8 दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो विचार विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी।