बांसवाड़ा: खमेरा थाना क्षेत्र के नाडा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, शव का पोस्टमार्टम किया गया
बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के नाडा गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।खमेरा थाना क्षेत्र के हेड कांस्टेबल महेंद्रनाथ ने बताया कि बाइक सवार अशोक पुत्र शांतिलाल निवासी हेरेंग जी गढ़ा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए उदयपुर ले जाया गया,शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।