सांगानेर: जयपुर के बिंदायका सिरसी मोड़ पर पार्किंग में खड़ी एक कार में लगी अचानक भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
बिंदायका थाना इलाके में सिरसी मोड़ स्थित एक पार्किंग में खड़ी कार मे अचानक भीषण आग लगने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई थी।