कोडरमा: कोडरमा उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं
कोडरमा समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान खातियानी जमीन हड़पने, मानदेय भुगतान नहीं होने, जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण तथा जान से मारने की धमकी समेत कई शिकायतें प्राप्त हुईं।