समस्तीपुर: मालगोदाम चौक के पास बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर टोटो पर बैठी एक महिला को मारी गोली, डीएमसीएच के लिए किया गया रेफर
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम चौक के पास सोमवार की सुबह टोटो पर बैठी एक महिला को ममेरे भाई व उसके दोस्तों ने मिलकर जमीनी विवाद में गोली मार दी। जख्मी महिला की पहचान 34 वर्षीय समीना खातून के रूप में हुई है, जो नागरबस्ती मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। बता दें की जमीन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, जिसके कारण ही ममेरे भाई ने महिला पर गोली चलाई है। सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे है।