समस्तीपुर: बिरौली घाट के पास सड़क दुर्घटना में जूनियर इंजीनियर की मौत, परिजन ने किया हंगामा
पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली गंडक घाट के पास भारत माला परियोजना के तहत 6 लेन पथ के निर्माण कार्य में जुटे जूनियर इंजीनियर की हाईवा के चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक इंजीनियर की पहचान मधुबनी जिले के जोहरपुर जगतपुर के मोहम्मद अब्दुल वाहिद अंसारी के पुत्र मोहम्मद नेमुद्दीन के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पूसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि 6 लेन पथ निर्माण के तहत बिरौली घाट के पास निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बैक करने के क्रम में एक हाईवा ने जूनियर इंजीनियर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।