भवनाथपुर: कांडी थाना की ईमानदारी: गश्ती में मिले ₹5900 भवनाथपुर के असली मालिक को लौटाए
कांडी थाना क्षेत्र में पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का उदाहरण देखने को मिला। दिवा गश्ती के दौरान थाना गेट के पास गश्ती पदाधिकारी को ₹5900 गिरा हुआ मिला। इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी अशफाक आलम को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर कांडी बाजार स्थित मंदिर के माइक से पैसे मिलने की घोषणा कराई गई। घोषणा सुनकर पैसा गुम होने वाले व्यक्ति भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ह