मुज़फ्फरनगर: 24 घंटे में लापता किशोर बरामद, घर से घूमने निकला था, हरिद्वार-ऋषिकेश होते हुए पहुंचा बिजनौर, पुलिस ने सौंपा परिजनों को
मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन पुलिस ने महज 24 घंटे में लापता किशोर को बिजनौर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से किशोर का पता लगाया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिना किसी को बताए घूमने के लिए घर से निकला था। वह हरिद्वार और ऋषिकेश होते हुए बिजनौर पहुंच गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की