हनुमानगढ़: परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज का भव्य आयोजन, परशुराम चौक पर पूजा-अर्चना के साथ ब्राह्मण विभूतियों का हुआ सम्मान
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जंक्शन स्थित परशुराम चौक पर भव्य पूजा-अर्चना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया।