शिवपुरी शहर के नर्सरी ग्राउंड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे दिव्य दरबार का अद्भुत दृश्य शिवपुरी ने देखा, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दो घंटे से अधिक समय तक हजारों भक्तों की समस्याएँ सुनीं कथास्थल पर लगे पंडाल और मैदान में एक लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे, जो अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे