सवायजपुर: पाली-रूपापुर क्षेत्र में 24 घंटे से डीजल-पेट्रोल संकट, वाहन चालकों में हड़कंप
पाली व रूपापुर क्षेत्र में पिछले लगभग 24 घंटे से डीजल और पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन न मिलने से लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। क्षेत्र के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित है। हालांकि किए भाहपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है।