बनारस निवासी हेड कॉन्स्टेबल की प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई मौत
Sadar, Varanasi | Jul 14, 2024 प्रयागराज के गंगापार में थाना फाफामऊ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना देर रात मौत हो गईं। बनारस के मूल निवासी वीरेंद्र कुमार यादव फाफामऊ थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात मलाक हरहर में गश्त के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई l भोर में राजगीरो ने शव को देख पुलिस को घटना की जानकारी दी ।