सावन में गोदौलिया से मैदागिन तक होगा नो व्हीकल जोन, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को ई रिक्शा उपलब्ध कराएगा न्यास
Sadar, Varanasi | Jul 13, 2024 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन माह में करोड़ों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसको लेकर मंदिर प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इसी के तहत सावन माह में गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है । इसके तहत निशक्त, दिव्यांग एवं वृद्ध लोगों के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है।