कटिहार: रामनगर गांव: ज़मीन विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, थाने में मामला दर्ज
मंगलवार की शाम 4 बजे तीन घायल लोगों को इलाज के लिए उनके परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यह तीनों मारपीट में घायल हुए थे। घटना के बारे में घायल के पिता सुरेश साह ने बताया कि बिहार सरकार की जमीन को लेकर गांव के ही मिट्ठू पोद्दार और विक्की पोद्दार अपने अन्य साथियों के साथ उन पर हमला बोल दिए।