कटिहार: हरीगंज में पीड़ित ने प्रेस वार्ता कर पूर्व शिक्षा मंत्री के पुत्र पर जमीन विवाद में ठगी का आरोप लगाया
मंगलवार की दोपहर 3 बजे जमीन विवाद में हुए ठगी को लेकर हरीगंज निवासी मो अमन ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व मो मोईम ने पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो के पुत्र रवि प्रकाश महतो और संजय भगत के साथ मिलकर वसुंधरा विहार नाम के कंपनी बनाई थी। पिता के मौत के बाद रवि प्रकाश और संजय भगत ने उस कंपनी को अपने नाम कर लिया