जशपुर: कमतरा बना नशामुक्त ग्राम, युवा मिलन समारोह में ग्रामीणों ने लिया संकल्प
कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कमतरा में गुरुवार को युवा मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। ग्राम कमतरा को आधिकारिक रूप से “नशा मुक्त ग्राम” घोषित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा वि