अयोध्या। काकोरी कांड के महानायक अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस पर शुक्रवार शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कारागार परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा।