बीना: सागर फाटक अंडरब्रिज के पास अतिक्रमण की कार्रवाई बनी मुसीबत,घरों के सामने खोदे गड्ढे से लोग परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Jun 16, 2026 रेल प्रशासन द्वारा सागर फाटक अंडरब्रिज के पास रेलवे लाइन किनारे की गई अतिक्रमण की कार्रवाई लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। जहां बड़ी तादाद में छोटे-बड़े कच्चे पक्के मकानों को गिरा दिया गया। वही टूटे-फूटे मकान को समेटने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं रेलवे के द्वारा घरों के सामने खोदे गए गड्ढे से लोग परेशान है।