माडा: अमिलिया घाटी के पास हाईवा ने तूफान मेल वाहन को मारी टक्कर, कई लोग घायल
जिले में हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ते ही जा रहा है आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है ऐसा ही ताजा मामला आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को दोपहर 2:00 बजे के आसपास देखने को मिला जहां बंधौरा चौकी क्षेत्र के अमिलिया घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने तूफान मेल वाहन को टक्कर मार दी जिसमें तूफान मेल वाहन में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं .