खरगोन की दो बेटियों ने लॉन टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। भोपाल में आयोजित केंद्रीय विद्यालय रीजनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट में कक्षा 6वीं की छात्रा जान्हविका यादव ने रजत और हिया पाटीदार ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है।