अरवल: प्रखंड परिसर में महंगाई, बेरोजगारी और विधि-व्यवस्था के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना
Arwal, Arwal | Jun 9, 2026 महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी तथा राज्य की चौपट विधि-व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा प्रखंड परिसर में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता अभय यादव ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान, देवीदयाल यादव, भारती रामेश्वर चौधरी सहित कई नेताओं ने सभाको संबोधित किया।