सिवनी: वैनगंगा नदी में मिले सैकड़ों मृत मुर्गे-मुर्गियां, फैली चिंता और नाराजगी
Seoni, Seoni | Jun 13, 2026 फोरलेन बाईपास स्थित गोकलपुर ब्रिज के पास वैनगंगा नदी में बड़ी संख्या में मृत मुर्गे-मुर्गियां मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे और पानी में सैकड़ों मृत पक्षियों को तैरते देखा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चिंता और नाराजगी बढ़ गई।