दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा, 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार व लुटे गए सामान किया बरामद।
Daniawan, Patna | Jun 18, 2026 शाहजहांपुर थाना पुलिस ने लूट कांड का खुलासा करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है। फतुहा डीएसपी-2 संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कौशल कुमार उर्फ रोनी,गोलू कुमार,संजय कुमार,राजा कुमार और रोशन कुमार है। इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा,10 मोबाइल फोन,एक टैव एक अपाची बाइक,एक पल्सर बाइक और 38500 बरामद हुए हैं।