सेटेलाइट स्थित माई बार हेडक्वार्टर में युवती के साथ अभद्रता, मारपीट और कांच की बोतल से जानलेवा हमले के मामले में बारादरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिशें जारी हैं। घटना के बाद आबकारी विभाग ने रात 12 बजे के बाद शराब परोसने की शिकायत पर जांच शुरू कर बार संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।