कोटड़ी: सवाईपुर क्षेत्र में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, ज्ञापन सौंपा गया
Kotri, Bhilwara | Apr 27, 2026 सवाईपुर क्षेत्र में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत वीर तेजाजी महाराज गौशाला सेवा समिति, जीवा का खेड़ा द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई। सोमवार को समिति के तत्वावधान में बड़लियास में नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे ज्ञापन सौंपा गया।