बहराइच: ज़िले में कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को मिली राहत, DSO ने कहा- 5 किलो के गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं
जनपद के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले व्यवसाईयों को बड़ी राहत मिली है। ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के चलते जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई थी लेकिन बुधवार को जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी गैस एजेंटीयों पर 5 किलो के व्यावसायिक छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध है।