राहतगढ़: राहतगढ़ में कांग्रेस की बैठक, 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है जिसको लेकर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी घनश्याम दाँगी मौजूद रहे। बैठक कांग्रेस नेता नीरज शर्मा सहित राहतगढ़ ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।