आरा: कोसिहान के पास भांजे के तिलक से लौट रहे मामा का सिर कुचला ट्रक ने, मौके पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 8, 2026 चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव के समीप ऑटो से ओवरटेक करने के चक्कर में एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचलकर मौके पर मार दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजों ने चांदी सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। जैसे-तैसे पुलिस और बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद जाम को छुड़ाया गया। मृतक भांजे के तिलक से लौट रहे थे।