बीना: बजरिया क्षेत्र में नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, सब्जी व फल विक्रेता झांसी फाटक ब्रिज के नीचे किए गए शिफ्ट
Bina, Sagar | Dec 14, 2025 बजरिया क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेलों को हटाकर उन्हें झांसी फाटक ब्रिज के नीचे शिफ्ट करा दिया है। यह कार्रवाई शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम का हिस्सा है। दरअसल, नगर पालिका लंबे समय से शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।