बीना: ग्राम भरचा में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, दो दर्जन बकरियों की हुई मौत
Bina, Sagar | Dec 14, 2025 चंद्रभान चढ़ार का मकान ग्राम भरचा में मौजूद है। और शनिवार रात तेज रफ्तार में ट्रक जो बालाबेट की तरफ से खिमलासा की ओर आ रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित हो कर मकान में जा घुसा। जिसमें घर में मौजूद करीब 2 दर्जन बकरियों की मौत हो गई। घर के लोग घर के पीछे थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया और ट्रक कंडक्टर घायल हो गया।