मंदसौर: जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता युवा,किसान और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,
मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने प्रदेश सरकार पर युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मामलों में विफल रहने का आरोप लगाया,उन्होंने नीट-सीबीएसई विवाद, खाद-बिजली संकट, किसानों की समस्याओं और उज्जैन भूमि प्रकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर प्रदेशभर में चरणबद्ध जनआंदोलन चलाने की घोषणा की,