फतेेहपुर: बाराबंकी में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के जलालपुर मजरे गौरा करौंदी स्थित काली माता मंदिर परिसर में रुद्रेश्वर मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। तीन दिवसीय यह महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।