डुमरांव: चौगाईं में पेट्रोल पंप पर आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
Dumraon, Buxar | Mar 30, 2026 डुमरांव अग्निशमन विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर 12 बजे चौगाईं स्थित पेट्रोल पंप पर आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी ने किया। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों और मौजूद लोगों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी।