मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैयपुरा चौराहे पर आलू लदे ट्रक ने गएपुरा चौकी इंचार्ज की कार में मारी टक्कर, लोग बाल-बाल बचे
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैरपुरा चौराहे पर रविवार की सुबह 5:00 बजे एक बड़ा हादसा हुआ इस दुर्घटना में गएपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र त्रिवेदी और सिपाही विपिन कुमार पाल बच गए। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी निजी कार को टक्कर मार दी चौकी प्रभारी त्रिवेदी और सिपाही विपिन कुमार अपनी निजी कार से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।